Ration Card KYC Online: अगर आपके पास भी राशन कार्ड है, तो आपको पता होगा कि अब केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पारदर्शी और प्रभावी प्रणाली बनाना है। अगर आपने अभी तक भी केवाईसी नहीं करवाई है, तो अब आप आसानी से घर बैठे ही केवाईसी करवा सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं, इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहना है।
राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर
भारत सरकार की तरफ से राशन कार्ड धारकों के लिए केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। आपको राशन कार्ड केवाईसी अपडेट करने के लिए कुछ आसान निर्देशों का पालन करना है, इसके बाद उपभोक्ताओं को राशन डिपो पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन के झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से ही केवाईसी करवा सकते हैं, आज हम आपको दोनों तरीकों के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं।
इस प्रकार कर सकते है केवाईसी
- इसके लिए आपको सबसे पहले Ration Card की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब यहां पर आपके लॉगिन कर लेना है और राशन कार्ड नंबर और परिवार के सदस्योंआदि के बारे में डिटेल को इंटर करना है।
- इसके बाद आधार कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए कहा जाएगा।
- क्यूआर कोड वेरिफिकेशन करना होगा, इसके बाद काफी आसानी से केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ऑफलाइन भी कर सकते है आवेदन
- इसके लिए सबसे पहले आपके नजदीकी राशन वितरण केंद्र एवं खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जाना होगा।
- इस दौरान आपसे कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे और आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी।
- अब आपको राशन कार्ड केवाईसी फॉर्म को भरना है।
- इस दौरान आधार कार्ड और पहचान प्रमाण पत्र भी मांगे जाएंगे।
- जैसे ही अधिकारी आपके राशन कार्ड की जानकारी की जांच करेगा और फॉर्म को स्थापित करेगा, KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।