Ganna Rate Today: अगर आप भी किसान है तो आज की यह खबर आपके लिए है। गन्ना किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, गाने के मूल्य में प्रति क्विंटल 10 रूपये की वृद्धि की गई है। खास बात यह है कि नई कीमतों को इसी सत्र से लागू भी कर दिया गया है, अब पेराई सत्र 2024- 25 में किसानों को गन्ने के लिए प्रति 20 रूपये ज्यादा मिलने वाले हैं। शुरुआत में पहले भी 10 रूपये बढ़ाए गए थे। किसान भी इससे काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
किसानों के लिए जरूरी खबर
पहले जो गन्ना 365 रुपए प्रति क्विंटल बिकता था, अब उसका नया रेट किसानों को 375 रूपये मिलने वाला है। इसी प्रकार सामान्य प्रभेद का गन्ना 345 की बजाय सामान्य 355 रुपए प्रति क्विंटल तथा निम्न प्रभेद का गणना 310 की बजाय 320 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सेल होगा। जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रति क्विंटल 10 रूपये की वृद्धि राशि सरकार की ओर से चीनी मीलों को भी दी जाएगी।
प्रति क्विंटल हुई 10 रूपये की वृद्धि
पिछले सत्र की बात की जाए, तो अबकी बार गन्ने की कीमतों में 10 रूपये की वृद्धि दर्ज की गई है। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से भी प्रगति यात्रा के दौरान गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने को लेकर इस वृद्धि का ऐलान किया गया था। अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।
किसान भी हुए काफी खुश
प्रति क्विंटल गन्ने के रेट में 10 रूपये की बढ़ोतरी से गन्ना किसान भी काफी खुश दिखाई दे रही है, अब गन्ने की खेती के प्रति किसानों का रुझान भी बढ़ेगा, गन्ने की खेती का क्षेत्रफल बढ़ जाने से चीनी मिलों एवं गुड इकाइयों को पर्याप्त गन्ना उपलब्ध होगा, जिससे इनकम में भी वृद्धि होगी।