WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Ladki Bahin Yojana 6th Kist: इस दिन जारी होगी छठी किस्त, 1500 की बजाय मिलेंगे इतने रुपए

Ladki Bahin Yojana 6th Kist: आपने लड़की बहन योजना के बारे में तो सुना ही होगा, अगर आपने इस योजना के बारे में नहीं सुना है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको इसी योजना के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं। इस योजना के जरिए सरकार की तरफ से महिलाओं को बैंक अकाउंट में 2100 रूपये भेजे जाएंगे। आज की इस खबर में हम आपको इस योजना के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं यह योजना क्या है, इसका लाभ कैसे आपको मिलने वाला है।

क्या है Ladki Bahin Yojana

दीपावली के मौके पर भी इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रूपये पांचवी किस्त के रूप में दिए गए थे। हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जिन्हें आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। अभी तक इस योजना के जरिए 2 करोड़ 40 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये दिए जा रहे थे, परंतु अब महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इस राशि को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

2100 रूपये की सहायता राशि

अब महिलाओं को इस योजना के तहत 2100 रूपये की राशि मिलने वाली है, सरकार का यह कदम महिलाओं को काफी खुश कर रहा है। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही लड़की- बहन योजना के तहत 21 साल से 65 साल की महिलाओं को पैसे दिए जाते हैं। पहले इस योजना के जरिए मात्र 1500 रूपये पर मंथली मिलते थे, परंतु अब इस राशि को बढ़ाकर 2100 रूपये कर दिया गया है। इसे महिलाएं पढ़ाई में इस्तेमाल कर सकती है या फिर अन्य कोई जरूरत का सामान खरीद सकती हैं।

क्यो शुरू की गई Ladki Bahin Yojana

यह योजना लड़कियों और महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए ही शुरू की गई है, जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। माझी लड़की- बहन योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है जिनकी पारिवारिक सालाना इनकम ढाई लाख रुपए से कम होती है और जो गरीबी रेखा से नीचे है।

यह योजना उन महिलाओं के लिए है जिनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या फिर आयकर देने वाला सदस्य नहीं है। अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो पहले आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी अवश्य हासिल कर लेनी है, उसके बाद ही आवेदन करना है।

इन जरूरी दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आवेदन फार्म
  • मूल आवास निर्माण पत्र

इस प्रकार कर सकते हैं आवेदन

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको माझी लड़की- बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहां पर आपको योजना का लिंक दिखाई दे जाएगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  3. अब मोबाइल नंबर की हेल्प से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  4. इस दौरान आपसे कुछ जरूरी जानकारी भी मांगी जाएगी, आपको एक-एक करके सारी जानकारी इंटर कर देनी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment