Haryana Tourist Places List Hindi: जल्द ही नए साल की शुरुआत हो जाएगी अगर आप भी इन दिनों घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दे कि भारत के लगभग हर राज्य और शहर में कई ऐतिहासिक स्थान है, इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि राज्य भी शामिल है। इसके अलावा, हरियाणा प्रदेश में भी कई ऐसी ऐतिहासिक जगह मौजूद है, जो न सिर्फ भारत में बल्कि विश्व में भी काफी फेमस है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही जगहो के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
गुजरी महल
हरियाणा के हिसार जिले में मौजूद गुजरी महल एक प्राचीन और प्रमुख ऐतिहासिक जगह में से एक माना जाता है, कहा जाता है कि इसका निर्माण फिरोज शाह तुगलक ने करवाया था। माना जाता है कि ताजमहल की तरह ही यह महल भी प्रेम की निशानी में बनवाया गया था, फिरोजशाह तुगलक ने अपनी प्रेमिका गुजरी के लिए इस महल का निर्माण करवाया था।
बीरबल का छत्ता
हरियाणा के नारनौल में मौजूद बीरबल का छत्ता भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थल भी है। कहा जाता है कि इसका निर्माण शाहजहां के शासनकाल में हुआ था, यह हरियाणा में मौजूद मुगलकालीन ऐतिहासिक स्मारकों में से सबसे बड़ा है। इसे कई लोग राय मुकुंद दास का छत्ता के नाम से भी जानते हैं।
करनाल झील
करनाल जिले में एक ऐतिहासिक जगह मौजूद है जिसे करनाल झील कहा जाता है। इस झील को लेकर मान्यता है की महाभारत काल में महान योद्धा करण द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। यह झील करनाल के साथ-साथ हरियाणा में भी काफी फेमस है, यहां पर दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इस झील से कुछ दूरी पर ही मौजूद यमुना कैनाल पर्यटक के बीच बहुत ही लोकप्रिय फेमस झील है।
कोस मीनार
इसी प्रकार करनाल में मौजूद कोस मीनार को भी ऐतिहासिक जगह का दर्जा प्राप्त है, ऐतिहासिक के साथ-साथ यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। कहा जाता है कि ऐतिहासिक जीटी रोड का जब निर्माण शेरशाह सूरी करवा रहे थे, तब रोड पर प्रत्येक कोस पर इसका भी निर्माण करवा रहे थे जिसे कोस मीनार के नाम से जाना जाता है।
मटिया महल
हरियाणा के पलवल में मौजूद मटिया किले का निर्माण भी मध्यकाल में हुआ था, इसे भी हरियाणा का ऐतिहासिक स्थल माना जाता है। इसके लिए के अंदर कई मकबरे मौजूद है, पलवल में घूमने के लिए यह एक अच्छी जगह है, इस महल को अफगान कलाका बेहतरीन नमूना माना जाता है।