WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Ganna Ka Bhav: गन्ना किसानों में खुशी की लहर, प्रति क्विंटल कीमतों मे इतने रुपए की बढ़ोतरी

Ganna Ka Bhav: अगर आप भी गन्ने की खेती करते हैं, तो आपको आज की यह खबर काफी पसंद आने वाली है। खासकर बिहार के गन्ना किसान काफी खुश होने वाले हैं, हाल ही में गन्ने के के समर्थन मूल्य में 10 रूपये की अतिरिक्त वृद्धि की गई थी। इस बढ़ोतरी से गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, साथ ही उन्हें गन्ने की खेती के लिए भी बढ़ावा मिलने वाला है।

गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान

गोपालगंज जिला प्रशासन की तरफ से प्रेस रिलीज कर जानकारी देते हुए बताया गया कि सीएम नीतीश कुमार की तरफ से प्रगति यात्रा में गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा वादा किया गया था। वायदे के बाद राज्य में गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए पेराई सत्र 2024- 25 से पहले ही निर्धारित एक मूल्य की दरों में 10 रूपये प्रति क्विंटल की दर से वृद्धि का ऐलान किया जा चुका है। आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले है।

कीमतों मे हुई इतनी बढ़ोतरी

अगर आप भी गन्ना किसान है तो उत्तम प्रभेद के लिए मूल्य अब 375 रुपए प्रति क्विंटल होने वाला है, वही सामान्य प्रभेद 355 रुपए और निम्न प्रभेद के लिए 320 रुपए प्रति क्विंटल मिलने वाला है। इस निर्धारित दर का वहन चीनी मिलों की तरफ से भी किया जाएगा, सीएम नीतीश कुमार की तरफ से गोपालगंज में प्रगति यात्रा के दौरान ही वृद्धि को लेकर बड़ा ऐलान किया गया था, इससे गन्ना किसान भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। अब उन्हें उत्तम प्रभेद 375 प्रति क्विंटल के हिसाब से लाभ मिलने वाला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment