Retirement New Rules 2025: इन दिनों कर्मचारियों के रिटायरमेंट से जुड़े हुए कई बड़े नियमों में बदलाव किए गए हैं।अगर आप भी सरकारी कर्मचारी है, तो निश्चित रूप से आपको इन नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अगर आपको इन नए नियमों के बारे में जानकारी नहीं है, तो रिटायरमेंट के समय आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर
जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकारी कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है, इसके अनुसार जब भी नौकरी के 18 साल पूरे हो जाएंगे सारे कर्मचारी को अपने रिटायरमेंट से 5 साल पहले ही क्वालीफाइंग सर्विस सर्टिफिकेट देना होगा। यह कार्य किसी भी कर्मचारियों को तब करना होगा जब उनकी नौकरी में पांच या फिर उससे कम साल का समय बचा हुआ है।
इन नियमों में हुए बड़े बदलाव
वही पीरियोडिक वेरिफिकेशन से कर्मचारियों की क्वालीफाइंग सर्विस निर्धारित की जाएगी। मंत्रालय की ओर से इस संबंध में एक जरूरी नोटिफिकेशन भी जारी किया गया, जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया कि कर्मचारियों के विभाग का प्रमुख एवं अकाउंट ऑफिस मिलकर कर्मचारियों का रिकॉर्ड वेरीफाई करेंगे। यह सब सर्विस नियम के तहत ही करवाया जाएगा, वेरिफिकेशन के बाद कर्मचारियों को इसका सर्टिफिकेट आसानी से मिल जाएगा।
5 साल से पहले करना होगा यह काम
वेरिफिकेशन करवाना हर कर्मचारी के लिए अनिवार्य होगा, केंद्रीय सिविल सर्विस पेंशन नियम 2001 के अनुसार यह अनिवार्य है।यह वेरीफिकेशन हर हाल में रिटायरमेंट से 5 साल पहले ही करवाना अनिवार्य है, जानकारी देते हुए बताया गया कि यह प्रक्रिया 31 जनवरी के बाद शुरू होगी। अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।