PM Kisan New Kist 2025: मोदी सरकार की तरफ से किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। आज की इस खबर में हम आपको इसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं। पिछले काफी समय से किसान 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अब उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। हम आपको बताएंगे कि यह किस्त किस दिन जारी होने वाली है।
किसानों के लिए जरूरी खबर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को 1 साल में 6000 रूपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है, यह राशि एक साथ ना मिलाकर तीन सामान किस्तों में मिलती है। हर 4 महीने में 2000 रूपये की राशि के किसानों के खातों में भेज दी जाती है, अब तक इस योजना की 18 किस्त जारी हो चुकी है। अब किसान 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
इस दिन जारी होगी 19वीं किस्त
खबरें सामने आ रही है कि फरवरी महीने में पेश होने वाले बजट के बाद इस राशि को डबल किया जा सकता है, हालांकि ऑफीशियली अभी इस बारे में कोई भी बड़ी अपडेट शेयर नहीं की गई है। परंतु उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मोदी सरकार किसानों की सहायता राशि को 6000 से बढ़कर 10 या 12000 रूपये कर सकती है, इसे भी किसान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
19वीं किस्त से जुड़ा हुआ बड़ा अपडेट सामने आया है कि यह कि इस महीने के लास्ट में या फिर फरवरी महीने की शुरुआत में जारी होगी। 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिलने वाला है, आप इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए पीएम kisan.gov.in पर भी जा सकते हैं यहां पर आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी मिल जाएगी। पहली किस्त अप्रैल जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।
इस प्रकार चेक करें लिस्ट में अपना नाम
- इसके लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें और अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- अब आपको बेनिफिशियरी लिस्ट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद अपने जिले, शहर और गांव का नाम एंटर करना है। सभी जानकारी भरने के बाद आपको गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपको लिस्ट दिखाई दे जाएगी कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं।