New Rules From 1st January 2025: हर महीने की पहली तारीख से कुछ जरूरी बदलाव किए जाते हैं। हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नया साल शुरू होने में महज दो दिनों का ही समय बचा हुआ है, ऐसे में 1 जनवरी 2025 से कुछ जरूरी नियमों में बदलाव होने वाले हैं। आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं, अगर आप इस प्रकार की खबरों की जानकारी सबसे पहले और सही पाना चाहते हैं तो आप हमारे इस पेज को फॉलो भी कर सकते हैं।
1 तारीख से बदल जाएंगे ये बड़े नियम
- सरकार की तरफ से राशन कार्ड धारकों के लिए भी नई सुविधा लागू की गई है, जिससे लोग अधिक पारदर्शिता से सुविधा का लाभ ले पाएंगे। ऐसे में 1 जनवरी 2025 से राशन कार्ड से जुड़े हुए कुछ जरूरी नियम भी बदल जाएंगे।
- देश की कई ऑटोमोबाइल कंपनियों की तरफ से नए साल से कार की कीमत बढ़ने का फैसला लिया गया है, जानकारी देते हुए बताया गया कि इसमें एक परसेंट से लेकर 3 परसेंट तक की वृद्धि की जा सकती है।
- जीएसटी पोर्टल की सुरक्षा के लिए भी MFA अनिवार्य किया गया है, जिसके लिए सभी को अब प्रशिक्षित होना बेहद ही जरूरी होने वाला है।
इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप
अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो 1 जनवरी 2025 से व्हाट्सएप ऑपरेटिंग सिस्टम के पुराने वर्जन पर चलने वाले कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन को सपोर्ट नहीं करेगा। इसमें सैमसंग, एलजी, सोनी, एचटीसी और मोटोरोला जैसे ब्रांड भी शामिल है।
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में होगा बड़ा बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। लगातार पिछले कुछ महीनो से कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। वह स्थिर ही बनी हुई है, अब देखना होगा कि 1 जनवरी से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कितना बदलाव होता है।
RBI ने लागू किया यह नया नियम
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से अपि 123 पे लिमिट बढ़ा दी गई है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू होने वाली है। अब इस लिमिट को 5000 रूपये से बढ़कर 10000 रूपये कर दिया गया है, इसके जरिए आप आसानी से बड़ा ट्रांजैक्शन कर पाएंगे।