WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

New DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में हुई 4 फीसदी की बढ़ोतरी

New DA Hike Update: अगर आप भी सरकारी नौकरी कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपको काफी खुश करने वाली है। बता दे कि प्रदेश सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है, आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है।

सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने अपने कर्मचारियों को होली से पहले ही बड़ा तोहफा दे दिया है। जानकारी देते हुए बताया गया कि वित्त राज्य मंत्री की तरफ से कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया है, नई दरे 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाली है। कल पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री की तरफ से 3.89 लाख करोड रुपए का बजट भी पेश किया गया था। इसमें उन्होंने कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते में चार परसेंट की वृद्धि करने का बड़ा ऐलान किया था, जिसके बाद DA 14 परसेंट से बढ़कर 18% हो गया है।

डीए में हुई बड़ी वृद्धि

नई दरे जल्द ही लागू होगी, इसका लाभ सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला है। साल 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तय है, इससे पहले ममता सरकार की तरफ से अपना आखिरी पूर्ण बजट पेश किया गया है। इस बजट में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है जिससे कर्मचारी भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी बजट में डीए में वृद्धि को लेकर कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है, ऐसा ही ऐलान किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment


exit