WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Nayab Saini Big Decision: नायब सैनी सरकार के 100 दिन पूरे, CM ने कर ड़ाले यह 10 बड़े ऐलान

Nayab Saini Big Decision: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार की तरफ से अपने 100 दिन पूरे कर लिए गए हैं इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथ जरूरी मीटिंग भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री की तरफ से कहीं अहम फैसला भी लिए गए, इससे न केवल राज्य का विकास होगा बल्कि प्रदेशवासियों को भी फायदा मिलने वाला है। आज हम आपको मुख्यमंत्री के ऐसे ही कुछ बड़े फसलों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

CM के 10 बड़े फैसले

  1. हरियाणा देश का पहला राज्य बना, जिसमें 24 प्रकार की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री की तरफ से इस योजना को नोटिफाई कर किसानों के खातों में 48 घंटे के अंदर ही पैसे ट्रांसफर करने की विशेष सुविधा की गई।
  2. हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों की डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई, इसके साथ ही हरियाणा इस सुविधा को शुरू करने वाला देश का पहला ऐसा राज्य बन गया।
  3. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से 25 हजार पदों की भर्ती को मंजूरी दी गई और युवाओं को उसके नियुक्ति पत्र भी जारी किए गए।
  4. हर घर ग्रहणी योजना के जरिए भी 13 लाख गरीब महिलाओं को 500 रूपये में सिलेंडर का लाभ दिया जा रहा है।
  5. हाल ही में हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रेच्युटी में 25 परसेंट की बढ़ोतरी की गई थी, अब कर्मचारियों को 20 लाख की बजाय 25 लाख रुपए तक ग्रेजुएट मिलने वाली है।
  6. संविदा कर्मचारियों के लिए भी सेवा सुरक्षा का बड़ा अध्यादेश पास किया गया था, जिससे उनके रिटायरमेंट की उम्र 58 साल की गई।
  7. सीएम की तरफ से CET पास करने वाली उम्मीदवारों को 9000 रूपये का स्टाईफंड देने का भी बड़ा ऐलान किया गया है।
  8. कृषि भूमि पट्टा विधेयक को विधानसभा में पास कर दिया गया था, जिससे किसानों को अपनी भूमि पर अधिकार सुनिश्चित करने का अधिकार मिला।
  9. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एससी आरक्षण वर्ग में भी वर्गीकरण को लागू किया गया।
  10. सैनी सरकार की तरफ से अग्नि वीरों को सरकारी नौकरियो मे लिए 15% आरक्षण और शहीदों के परिवार को एक करोड रुपए दिए जाने का प्रावधान किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment