WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

LPG Gas New Rate February: गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

LPG Gas New Rate February: आज से फरवरी महीने की शुरुआत हो गई है। महीने की शुरुआत से ही एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं। गैस सिलेंडर की कीमतों में आज 7 रूपये की कमी की गई है, हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह कमी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई है।

आज से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव

  • घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बात की जाए, तो पिछले काफी समय से इसकी कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। 1 अगस्त 2024 से लागू की गई कीमती ही बनी हुई है।
  • दिल्ली में आज 1 फरवरी से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1797 रुपए हो गई है, जो जनवरी महीने में 1804 थी। कोलकाता की बात की जाए, तो वहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 4 रूपये की कमी हुई है पहले यह सिलेंडर 1911 रूपये रुपए में मिलता था अब आपको 1907 रूपये रुपए में मिल जाएगा।

देश के प्रमुख शहरों में कीमतें

मुंबई में आपको एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर 1749. 50 रुपए में मिल रहा है, पहले इसकी कीमत 1756 रूपये थी। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बात की जाए, तो इसमें कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है अर्थात कीमत स्थिर बनी हुई है। दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 1 अगस्त को जिस रेट पर मिल रहा था, आज भी इस रेट पर मिल रहा है। इसकी कीमत 803 रुपए है।

इसी दिन पिछले साल भी कीमतों में बदलाव

  • लखनऊ में 14 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए आपको 840.5 रूपये खर्च करने होंगे, वही 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1918 रूपये में मिल रहा है।
  • अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं, तो आप हमारे स्पेस को फॉलो कर सकते हैं। कोलकाता में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 829 रूपये, मुंबई में 802. 50 रूपये और चेन्नई में 818. 50 रूपये है। साल 2024 के बजट में दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1769.50 रूपये, कोलकाता में 1887 रूपये थी।
  • इस दौरान कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 14 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई थी, परंतु अब बजट से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment