Haryana New Highway: आज की यह खबर हरियाणा और पंजाब के लोगों को काफी पसंद आने वाली है। भारतमाला परियोजना के जरिए तीन नए हाईवे को लेकर ऐलान कर दिया गया है। जैसे ही यह नेशनल हाईवे बन जाएंगे, इसके बाद लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा। साथ ही इनके आसपास लगती जमीनों की कीमतें भी काफी बढ़ जाएगी, आज हम आपको इसी के बारे में लेटेस्ट अपडेट देने वाले हैं।
पंजाब और हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर
जानकारी देते हुए बताया गया कि यह हाईवे पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाड़ी और अंबाला से दिल्ली हाईवे की बीच बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से इन तीनों ही नेशनल हाईवे के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। इसका लाभ यह होगा कि जीटी रोड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक से अब लोगों को निजात मिल जाएगी।
आसान होगा दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर
वही हरियाणा और पंजाब के जिन इलाकों में हाईवे होकर गुजरेगा वहां जमीनों की कीमतों में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। वही, अंबाला और दिल्ली के बीच नया हाईवे बनने के बाद चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच का सफर भी दो से ढाई घंटे तक कम हो जाएगा।
यहां से गुजरेगा दूसरा हाईवे
यह हाईवे यमुना के किनारे से होकर गुजरेगा। इसके अलावा पानीपत से डबवाली तक बनने वाला दूसरा हाईवे भी विभिन्न बड़े शहरों से होकर गुजरेगा, जिसमें डबवाली कलावाली, उचाना, नागुरा, शिठोन जैसे इलाके भी शामिल होने वाले हैं। नए हाईवे बनने से हरियाणा दिल्ली पंजाब और जम्मू का सफर पहले से काफी आसान होगा।