Haryana Govt News Latest: हरियाणा में तेजी से सड़कों के निर्माण का कार्य किया जा रहा है, इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की तरफ से प्रदेश के 20 विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र की 83 सड़कों की विशेष मरम्मत व सुधार के लिए 77 करोड़ 45 लाख रुपए को मंजूरी दी गई। जानकारी देते हुए बताया गया कि इन सड़कों की लंबाई 188 किलोमीटर से ज्यादा होने वाली है।
हरियाणा में तेजी से हो रहा सड़कों का विकास
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विकास के लिए सड़कों का निर्माण करवाना बेहद ही जरूरी माना जाता है। सड़के केवल यातायात का साधन ही नहीं होती, बल्कि वह समाज और अर्थव्यवस्था के विकास में भी अहम रोल निभाती है। अच्छी सड़के विकास को तेज रफ्तार देती है, हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेशों में सड़कों के विकास के लिए भी संकल्पित है।
इस प्रकार किया जाएगा निर्माण कार्य
16 सड़कों की विशेष मरम्मत व सुधार के लिए 1048.76 लाख रुपए की राशि पहले ही मंजूर की जा चुकी है, इनकी लंबाई 26. 92 किलोमीटर होने वाली है। समालखा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 15 सड़कों के लिए 1160.39 लाख रुपए की राशि को मंजूर किया जा चुका है। इनकी लंबाई तकरीबन 26 किलोमीटर से ज्यादा होने वाली है, वही सिरसा निर्वाचन क्षेत्र की 14 सड़कों के लिए 1438. 80 लाख रुपए की राशि को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है, जिनकी लंबाई 26.61 किलोमीटर होने वाली है।