Haryana Govt New Today Live: हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य सरकार के न्यायिक अधिकारियों व अपने कर्मचारियों के लिए मृत्यु- सह सेवानिवृत्ति, ग्रेच्युटी की मैक्सिमम सीमा 25% तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले यह 20 लाख रुपए हुआ करती थी, अब इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है।
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला
जानकारी देते हुए बताया गया कि बढ़ी हुई दरे 1 जनवरी 2024 से लागू होने वाली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से जो राज्य के फाइनेंस मिनिस्टर भी है कि अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। अब कर्मचारियों को इसका लाभ भी मिलने वाला है।
इस प्रकार मिलेगा लाभ
हरियाणा सरकार की तरफ से लिए गए इस फैसले का मुख्य उद्देश्य सरकार के कर्मचारियों और उनके परिवार के साथ-साथ राज्य के न्यायिक अधिकारियों को बढ़ी हुई वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। हरियाणा सरकार इन दिनों काफी एक्शन मोड में नजर आ रही है और कई बड़े मुद्दों पर कार्रवाई भी की जा रही है। अगर आप भी हरियाणा की लेटेस्ट खबरों के बारे में जानकारी आना चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।