WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Haryana CET Paper 2025: जल्द खत्म होगा 15 लाख युवाओं का इंतजार, इस महीने होगा एग्जाम

Haryana CET Paper 2025: अगर आप भी हरियाणा प्रदेश में रहते हैं और बेरोजगार है, तो आज की यह खबर आपके लिए है। CET 2025 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से CET परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है।

बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर

HSSC की तरफ से राज्य के प्रत्येक जिले से परीक्षा केंद्रों की डिटेल मांगी गई है, परीक्षा केंद्रों में बैठने की क्षमता और शामिल स्कूलों के नाम का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही हरियाणा सरकार की तरफ से CET परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा, अबकी बार तकरीबन 15 लाख उम्मीदवार CET परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा को व्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए इसका आयोजन दो सत्रों में करवाया जाएगा।

कब होगा एग्जाम

आयोग की तरफ से अभी तक CET एग्जाम के लिए कोई भी आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की गई है, उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड एग्जाम के बाद यानी कि अप्रैल महीने में CET 2025 करवाया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह नियमित रूप से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहे, जल्द ही CET से जुड़ा हुआ नया नोटिस भी जारी किया जा सकता है।

नियमों मे बड़े बदलाव

CET परीक्षा हरियाणा सरकार की ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों में शामिल होने के लिए अनिवार्य है, इसके जरिए योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का मौका मिलने वाला है। अबकी बार CET जुड़े हुए कई नियमों में भी बदलाव किया गया है, जैसे की चार गुना की बजाय अबकी बार 10 गुना उम्मीदवारों को दूसरी परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। जल्द ही सिलेबस को लेकर भी बड़ी अपडेट शेयर की जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment