Haryana Board 12th Datesheet 2025: अगर आप भी हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में अबकी बार हिस्सा ले रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। जैसा की आपको पता है कि कुछ समय पहले ही हरियाणा बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया था, आज की इस खबर में हम आपको 12वीं के परीक्षा शेड्यूल के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है।
27 फरवरी से शुरू 12th बोर्ड परीक्षाएं
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से सीनियर सेकेंडरी क्लास की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही है, जो 2 अप्रैल तक जारी रहने वाली है। पहला एग्जाम इंग्लिश का है, टाइम टेबल एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर भी घोषित है। आप वहां जाकर भी इसके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।
इस प्रकार डाउनलोड करें डेट शीट
- इसके लिए सबसे पहले आपको हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको होम पेज पर ही 12th क्लास की परीक्षाओं के शेड्यूल का लिंक दिखाई दे जाएगा, अब आपको इस पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे शेड्यूल ओपन हो जाएगा, आप देख सकते हैं कि परीक्षाएं 27 से शुरू हो रही है।
- आप इस शेड्यूल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
परीक्षाओ का समय
बोर्ड की परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से शुरू होकर 3:30 तक संपन्न होगी। पहला पेपर इंग्लिश का है, जो 27 फरवरी को है। जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे, अगर आप भी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हो रहे है तो आपको स्कूल ड्रेस पहनकर ही परीक्षाओं में जाना होगा। एडमिट कार्ड पर कुछ नियम और शर्तें लिखी होगी, आपको उनका पालन करना भी जरूरी है।