WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Ganna New Rate: गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, प्रति क्विंटल कीमतों में हो गई इतनी बढ़ोतरी

Ganna New Rate: बिहार के गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, बता दे की गन्ने के समर्थन मूल्य में 10 रूपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी करने का बड़ा फैसला लिया गया है।जिससे गन्ना किसान भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं, आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है। गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी से गन्ना किसान काफी खुश दिखाई दे रहे है इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होने वाली है।

गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर

गन्ने की कीमतों में वृद्धि से खेती को भी बढ़ावा मिलने वाला है, इस बढ़ोतरी का लाभ चीनी मीलों और गुड़ इकाइयों को भी सीधा-सीधा मिलने वाला है। बता दे की गोपालगंज जिला प्रशासन की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से प्रगति यात्रा में गन्ने की कीमतों में वृद्धि को लेकर बड़ा वादा किया गया था, अब उन्होंने अपने इस वादे को पूरा कर दिया है।

प्रति क्विंटल हुई इतने रुपए की वृद्धि

इस घोषणा के आलोक में राज्य में गन्ना कृषकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए पेराई सत्र 2024- 25 से पहले से निर्धारित मूल्य के दरों में 10 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का बड़ा फैसला लिया गया है। जानकारी देते हुए बताया गया कि इस वृद्धि के बाद उत्तम प्रभेद का मूल्य 365 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 375 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएगा। इसी प्रकार सामान्य प्रभेद का मूल्य 345 से बढ़कर 355 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है, इससे किसान भी काफी खुश दिखाई दे रहे है। अगर आप भी गन्ना किसान है तो आपको यह खबर काफी पसंद आने वाली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment


exit