Employees DA Hike News: अब राज्य सरकार की तरफ से 27 महीनो के लंबवत पड़े DA एरियर को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया गया है, आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं। पिछले काफी समय से कर्मचारी लगातार DA एरियर की मांग कर रहे थे, अब राज्य सरकार की तरफ से उनकी इस मांग को मान लिया गया है और नए साल से पहले ही उन्हें बड़ा तोहफा दे दिया गया है। इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना है।
कर्मचारियों को दिया MP सरकार ने बड़ा तोहफा
जानकारी देते हुए बताया गया कि मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से कर्मचारियों को नए साल का तोहफा पहले ही दे दिया गया है, खाद्य विभाग एवं निगम की तरफ से 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक यानी कि 27 महीनो का लंबवित एरियर देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस फैसले का लाभ निगम के 800 से ज्यादा कर्मचारियों को मिलने वाला है, वह काफी खुश भी दिखाई दे रहे है।
आदेश हुए पारित
30 साल की सेवा पूरे कर चुके कर्मचारियों को भी मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतन की स्वीकृति पर भी सहमति जता दी गई है। इस दौरान वित्त विभाग की तरफ से स्वीकृति के बाद खाद्य विभाग एवं निगम ने भी आदेश पारित कर दिए हैं।
नए साल से पहले आया बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले से कर्मचारी काफी खुश दिखाई दे रहे है, स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड अधिकारी कर्मचारी संघ ने खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का भी आभार व्यक्त किया। मध्य प्रदेश के 800 कर्मचारियों को नए साल से पहले ही बड़ा तोहफा मिल गया, अब उन्हें जल्द ही 27 महीने का लंबवित एरियर मिलेगा।इसके लिए उन्हें और इंतजार नहीं करना होगा।