WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली सरकार देगी महिलाओं को हर महीने 2100 रूपये, देखे पूरी खबर

Delhi Mahila Samman Yojana: अगर आप भी देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहती है और एक महिला है, तो आज की यह खबर आपके लिए है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है, आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं।

दिल्ली सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा

पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि दिल्ली की महिलाओं से पार्टी ने एक वादा किया था, अब उसे वादे को पूरा करने का समय आ गया है। इसके तहत दिल्ली सरकार की तरफ से कल महिला सम्मान योजना की घोषणा कर दी गई है। कैबिनेट में इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद ही अरविंद केजरीवाल की तरफ से इस योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। दिल्ली महिला सम्मान योजना के बारे में बातचीत की जाए तो इस योजना के जरिए पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रूपये की धनराशि भेजी जाएगी।

दिल्ली सरकार की नई योजना

अरविंद केजरीवाल की तरफ से बड़ा वादा किया गया कि चुनाव के बाद महिलाओं को हर महीने 1000 नहीं बल्कि 2100 रूपये मिलने वाले हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए बड़ी योजना की शुरुआत आज से कर दी गई है और इसके आवेदन भी आज से ही शुरू हो रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि अप्रैल में ही इसे शुरू किया जाना था, परंतु उन्हें जेल जाना पड़ा। जिसमें 6 से 7 महीने का समय लग गया। अब महिलाओं के लिए इस खास योजना का ऐलान कर दिया गया है, वह आज से इसके लिए आवेदन भी कर सकती है। इस योजना में सरकार का खर्चा नहीं होगा बल्कि बरकत ही होगी।

कौन-कौन कर सकता है योजना के लिए आवेदन

  1. इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि महिला का वोटर आईडी कार्ड दिल्ली का हो।
  2. Delhi महिला सम्मान योजना का लाभ उन्ही महिलाओं को मिलने वाला है, जिनकी एनुअल इनकम ढाई लाख रुपये या फिर उससे कम है।
  3. दिल्ली सरकार की इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलने वाला है, जो सरकार की पेंशन स्कीम का हिस्सा नहीं है।
  4. जिन महिलाओं के पास चार पहिया वाहन है,वह भी इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती।

इस प्रकार करे आवेदन

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिल्ली महिला सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको आवेदन फॉर्म मिल जाएगा, इस दौरान आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी।
  • आपको एक-एक करके जानकारी इंटर करनी है।
  • इस प्रकार आप आसानी से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
  • इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये की सहायता राशि मिलने वाली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment