CTET December Result 2024 Kab Aayega: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी कि Ctet कब परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा अगर आप भी इसी का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए एक जल्द ही अच्छी खबर सामने आने वाली है आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आसानी से इसका रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
कब जारी होगा रिजल्ट
CTET के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60% नंबर लेने होंगे यानी कि 150 में से 90 नंबर हासिल करना जरूरी है। वही सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियां से संबंधित उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण मानदंड अलग भी हो सकते हैं। CTET परीक्षा 14 दिसंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई गई थी, जिसकी आंसर Key भी नए साल के मौके पर जारी की गई थी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 5 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया था। अब खबरें सामने आ रही है कि जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह हमें इसका रिजल्ट भी घोषित किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड गुम होने पर अपनाए यह तरीका
आप अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। यदि आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं या फिर आपका एडमिट कार्ड गुम हो गया है, तो एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए CTET आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी एडमिट कार्ड के लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर आप आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा प्रिंटेड करके अपना रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं।
इस प्रकार चेक करे रिजल्ट
- इसके लिए सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखाई दे जाएगा, अब आपको इस पर क्लिक करना होगा।
- इस दौरान रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ इंटर करने के लिए कहा जाएगा।
- जैसे ही आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डाउनलोड हो जाएगा।