Haryana CET Registration New Update: हरियाणा के युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, बता दे कि हरियाणा में ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं। आज की इस खबर में हम आपको इसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं। पिछले काफी समय से हरियाणा के युवा ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती के लिए CET 2025 रजिस्ट्रेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन
अब जल्द ही विद्यार्थियों का यह इंतजार खत्म हो जाएगा, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से फॉर्म शेड्यूल जारी कर दिया गया है। खुद HSSC के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से इस बारे में डिटेल जानकारी दी गई। उन्होंने युवाओं से रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट सर्टिफिकेट तैयार रखने की भी अपील की है, जिससे कि उन्हें रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी ना हो।
फॉर्म फिल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
किसी दूसरे से फार्म न भरवाकर आयोग के अनुसार पिछले कुछ सालों में अभ्यर्थियों की तरफ से दूसरे से भरवाएगे फॉर्म में काफी गलतियां हुई है, जिस वजह से उन्हें नौकरी से भी हाथ धोना है। इस प्रकार की गलती से बचने के लिए आप अपना फार्म खुद ही भरे। अगर आप अपना फॉर्म खुद भरते हैं, तो रजिस्ट्रेशन में कोई भी परेशानी नहीं होगी। फॉर्म रिजेक्ट नहीं होंगे, जानकारी सही एवं स्पष्ट होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान समय की बचत होगी, रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद डॉक्यूमेंट सही करवाने के लिए होने वाली भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।