WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

EPFO Rules Change News: ईपीएफओ ने किया बड़े नियम में बदलाव, कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा

EPFO Rules Change News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की तरफ अपने सदस्यों को राहत देने के लिए अपडेशन प्रक्रिया को सिंपल बनाने के लिए कई जरूरी कदम उठाए जा रहे है। अब इस संगठन के कर्मचारी काफी आसानी से EPF प्रोफाइल को अपडेट कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें किसी भी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं होगी। EPFO के इस फैसले से पेंडिंग रिक्वेस्ट वाले 3.9 लाख सदस्यों को भी लाभ मिलने वाला है।

ईपीएफओ से जुड़े कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर

EPFO सिस्टम में कई बड़े अपडेट हाल ही में किए गए हैं, जिसमें सबसे बड़ा अपडेट यह है कि सदस्य बिना किसी डॉक्यूमेंट को जमा करवाए आसानी से अपनी पर्सनल जानकारी को एडिट कर सकते हैं। इसमें नाम- डेट ऑफ बर्थ- जेंडर- राष्ट्रीयता- माता पिता का नाम- मैरिज स्टेटस- जीवनसाथी का नाम- एंट्री और एडिट की डेट और अन्य जरूरी जानकारी भी शामिल है। ईपीएफओ की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि यह सुविधा उन सदस्यों के लिए है, जिनका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर आधार से वेरीफाई है।

इस प्रकार मिलेगा लाभ

  • इस नई प्रक्रिया को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि शिकायतों को कम किया जा सके और पेंडिंग रिक्वेस्ट का तेजी से निपटारा किया जा सके। अभी तक नियुक्ता से वेरीफाई करवाने की आवश्यकता होती थी और इसमें तकरीबन 28 दिनों का समय लग जाता था, परंतु अब ऐसा नहीं होगा।
  • अब करीब 45 फीसदी रिक्वेस्ट को मेंबर की तरफ से सेल्फ अप्रूव किया जा सके। वही बची हुई 50 फीसदी को ईपीएफओ की भागीदारी के बिना केवल नियोक्ता की मंजूरी से ही निपटाया जा सकेगा। इसके लिए जरूरी है कि सदस्यों का आधार और पैन ईपीएफ खाते से लिंक हो, यह किसी भी अपडेट या विड्रोल के लिए जरूरी होने वाला है। इसके बिना रिक्वेस्ट को पूरा करने में काफी समय लग सकता है।

इस प्रकार करें अपडेट

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ के पोर्टल पर जाना है।
  2. यहां पर आपको अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, पासवर्ड और कैप्चर डालकर लॉगिन कर लेना है।
  3. लोगिन करने के बाद अब आपके ऊपर की तरफ मैनेज टैब पर क्लिक करना है।
  4. अगर नाम- डेट ऑफ बर्थ- लिंग जैसी व्यक्तिगत जानकारी को आपको अपडेट करना है, तो मॉडिफाई बेसिक डिटेल के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  5. अब नेक्स्ट स्टेप में आधार कार्ड के अनुसार आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी, ईपीएफओ और आधार में डिटेल समान होनी चाहिए।
  6. जैसे ही आप रिलेटेबल डॉक्यूमेंट अपलोड करेंगे, आसानी से आपका कार्य हो जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment