WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

DA Formula 2025: कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगी खुशखबरी, हर 3 महीने में होगा डीए में बदलाव

DA Formula 2025: केंद्रीय कर्मचारियों और श्रमिकों के परिसंघ की तरफ से सरकार से कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA कैलकुलेशन के फार्मूले में बदलाव करने की लगातार अपील की जा रही है, जिससे कि केंद्रीय कर्मचारियों को हर 3 महीने में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिल सके। हाल ही में यूनियन कैबिनेट सेक्रेटरी को एक पत्र भी लिखा गया था।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर

पत्र में परिसंघ के महासचिव एस बी यादव ने कर्मचारियों और रिटायरमेंट कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के कैलकुलेशन में सुधार करने की भी रिक्वेस्ट की थी। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। यूनियन कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखे गए पत्र में अलग-अलग विभागों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों का भी जिक्र किया गया था

पत्र में किया गया इन मुद्दों का जिक्र

साथ ही DA कैलकुलेशन मेंथर्ड में असमानता के बारे में भी जिक्र किया गया, सरकारी बैंकों के साथ-साथ अन्य पब्लिक सेक्टर यूनिट में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी DA कैलकुलेशन का फार्मूला केंद्र सरकार के अन्य विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के DA कैलकुलेशन फार्मूले से अलग है। इस दौरान परिसंघ का कहना है कि 12 महीने के औसत को 3 महीने के औसत से बदल देना चाहिए, इससे कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा। कैलकुलेशन मेथड में समानता लाने की बात पर भी विशेष फोकस किया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए यह लाभ

पत्र में लिखा गया कि बैंकिंग कर्मचारियों के DA में हर 3 महीने में बदलाव किया जाता है, इसी प्रकार केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 6 महीने के 0.9% DA से वंचित किया जा रहा है। बैंक और LIC वर्कर्स को जिस तरह से पॉइंट टू पॉइंट DA मिलता है उसी प्रकार हमें भी DA मिलना चाहिए। अगर आप भी इस प्रकार की लेटेस्ट अपडेट पाना चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now
About Admin

मेरा नाम मीनू है। बोडोलैंड टूरिज्म के साथ कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ। मैं यहाँ पर फाइनेंस, बिजनेस और सरकार की योजना से जुड़ी न्यूज कवर करती हूँ।

Leave a Comment


exit