BJP Sankalp Patra Delhi 2025: दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, अब इनको लेकर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से संकल्प पत्र जारी कर दिया है। आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। जेपी नड्डा ने दिल्ली वासियों से वादा किया कि दिल्ली में जनकल्याण की चल रही वर्तमान योजनाएं उनकी सरकार बनने के बाद भी जारी रहेंगी।
भाजपा सरकार ने साधा दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर निशाना
योजनाओं से जुड़ी हुई सुविधाओं को मजबूत बनाया जाएगा और उनमें पहले से सुधार भी किया जाएगा। जानकारी देते हुए बताया गया कि भाजपा अपना संकल्प पत्र तीन चरणों में लागू करने वाली है, इसका पहला हिस्सा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रति महीने महिलाओं को 2500 रूपये देने का बड़ा वादा किया है। इसके अलावा, गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 500 रूपये तक की सब्सिडी का लाभ भी मिलने वाला है, ऐसा वादा भी भाजपा सरकार की तरफ से किया जा रहा है।
दिल्ली वासियों को मिलेगी यह नई सुविधाए
आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा, योजना के तहत दिल्ली सरकार अलग से 5 लाख तक का बीमा करेगी जबकि 5 लाख का बीमा केंद्र सरकार की तरफ से किया जाएगा। जेपी नड्डा की तरफ से दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा गया कि सरकार के मोहल्ला क्लीनिक को फर्जी स्वास्थ्य सेवाएं बताया, इसके जरिए 300 करोड रुपए का घोटाला किया गया है। भाजपा की जैसे ही दिल्ली में सरकार बनती है तो इस पूरे मामले की अच्छे से जांच की जाएगी। आम आदमी पार्टी की संजीवनी योजना पर भी बड़े सवाल खड़े किए गए।
भाजपा सरकार के बड़ी घोषणाए
- महिला समृद्धि योजना के तहत प्रति महीने महिलाओं को 2500 रूपये की राशि दी जाएगी।
- गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में 500 रूपये की सब्सिडी का लाभ भी मिलने वाला है।
- गरीब परिवारों को होली और दीवाली जैसे त्योहारों पर एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।
- गर्भवती महिलाओं को 21000 रूपये की सहायता राशि दी जाएगी।
- 70 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 लाख रुपए का बीमा कवर मिलने वाला है।
- 60 साल से 70 साल के लोगों की पेंशन में भी 500 रूपये तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है।
- दिल्ली में अटल कैंटीन योजना लॉन्च की जाएगी, जिसके जरिए झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को 5 रूपये में भोजन मिलने वाला है।