Aaj Ka Mausam Update: देश में एक बार फिर से चक्रवर्ती तूफान दस्तक देने को बिल्कुल तैयार है, मौसम विभाग की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि 16 जनवरी तक देश भर के 20 से ज्यादा राज्यों में तूफानी हवाएं चलने के साथ-साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है। दिल्ली- एनसीआर हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई जा रही है, कल भी यहां पर बारिश हुई थी।
जल्द होगा मौसम में बदलाव
सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। जिस वजह से 45 ट्रेन लेट हुई, परन्तु फलाइटो की आवाजाही भी बाधित नहीं हुई। मौसम विभाग की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के निचले और ऊपरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोंभ एक्टिव है। राजस्थान और उसके आसपास एक ट्रफ रेखा के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।
इन राज्यों में बन रही बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के असर की वजह से उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है। आज पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है।
15 जनवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा
14 जनवरी को रात को एक और पश्चिम विक्षोंभ एक्टिव होगा, जिससे उत्तर पश्चिमी भारत प्रभावित होने वाला है। इसके प्रभाव की वजह से जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बादल बरस सकते हैं। 15 जनवरी तक हरियाणा- पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मिजोरम आदि में सुबह शाम घना कोहरा छाया रह सकता है।