WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Ration Card E-KYC Online: अब योग्य लाभार्थियों को ही मिलेगा राशन का लाभ, अब ई-केवाईसी जरुरी

Ration Card E-KYC Online: जैसा की आपको पता है कि राशन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। गरीब लोगो को राशन कार्ड के जरिए कम कीमतों पर आसानी से अनाज सरकार उपलब्ध करवा रही है। आज की इस खबर में हम आपको राशन कार्ड से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप इसी के जरिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही कई योजनाओं का लाभ ले रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है।

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को अपना राशन कार्ड ई- केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपके पास भी राशन कार्ड है, तो अब आपको इसकी ई- केवाईसी करवानी होगी, तभी आप इसका लाभ ले पाएंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया है जिससे कि योग्य उम्मीदवारों को ही सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलता रहे। पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थी कि राशन डिपो धारक की तरफ से कई प्रकार के फ्रॉड किए जा रहे हैं और कई लोग अपात्र होते हुए भी योजना का लाभ उठा रहे हैं।

राशन कार्ड की ई- केवाईसी हुई अनिवार्य

आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे राशन कार्ड ई- केवाईसी ऑनलाइन करवा सकते हैं, और इसकी क्या अंतिम तिथि है। अगर आपको इस बारे में भी डिटेल से जानकारी होनी चाहिए तो इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहना है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से ही ई- केवाईसी करवा सकते हैं।

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री राशन का लाभ

अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप इसके जरिए फ्री अनाज का लाभ ले रहे हैं, तो अब आपको ई- केवाईसी करवानी होगी। तभी आपको इसका बेनिफिट मिलने वाला है। अगर आप ई- केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो पूरे परिवार का ही राशन कार्ड अमान्य हो सकता है। साथ ही आपके राशन कार्ड को BPL लिस्ट से भी हटाया जा सकता है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की तरफ से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है, इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कहीं अपात्र लोग तो इसका लाभ नहीं उठा रहे हैं।

ई- केवाईसी के लिए इन जरूरी दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • ई-मेल आईडी
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड धारक का अंगूठे का निशान

इस प्रकार आप दो तरीके से कर सकते हैं ई- केवाईसी

  1. आप NFSA पोर्टल के जरिए से भी आसानी से ई- केवाईसी कर सकते हैं, इसके लिए सबसे पहले आपको पोर्टल पर जाना होगा।
  2. अब आपको अपने स्टेट का चयन करना है और राशन कार्ड और आधार नंबर को इंटर करना है।
  3. अब आपको ओटीपी वेरीफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है। अब आपके सामने ई- केवाईसी का ऑप्शन दिखाई दे जाएगा, अब आपको इस पर क्लिक करना है।

E-KYC का दूसरा तरीका

  1. आप माय राशन 2.0 App का इस्तेमाल भी ई-केवाईसी के लिए कर सकते हैं।
  2. इसके लिए सबसे पहले आपको इस ऐप को डाउनलोड कर लेना है।
  3. अब आपको लॉगिन करके अपनी सारी जानकारी इंटर कर देनी है। अब आधार नंबर जोड़ कर सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करना हैं।
  4. इस प्रकार आप काफी आसानी से ई- केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment


exit