Haryana Property Tax Payment: अगर आप भी हरियाणा प्रदेश में रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। अभी तक आपको हरियाणा प्रॉपर्टी टैक्स की पेमेंट करने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता था, परंतु अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। राज्य के निवासी अब एक क्लिक से ही घर बैठे प्रॉपर्टी टैक्स की ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं, आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं।
हरियाणा वासियों के लिए जरूरी खबर
- प्रदेशवासियों को बस आधिकारिक नोड्यूल्स सर्टिफिकेट पोर्टल पर जाना होगा और यहां पर आपको डिजिटल पेमेंट की सुविधा का लाभ उठाना है।
- इससे पहले आपको कुछ बातों की विशेष जानकारी होनी चाहिए जैसे कि हरियाणा प्रॉपर्टी टैक्स की पेमेंट करने की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है।
- प्रॉपर्टी टैक्स भारत में राजस्व के महत्वपूर्ण सोर्सेस में से एक माना जाता है इसका मुख्य उद्देश्य पूरे राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बनाए रखना होता है।
इस प्रकार करे पेमेंट
अगर आप भी हरियाणा के निवासी है और ऑनलाइन तरीके से अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। ऑनलाइन पेमेंट मेथड में आपकी प्रॉपर्टी के बकाए का पेमेंट करने के लिए आपको हरियाणा नो डयूज पोर्टल पर जाना है। अब आपको ऑफलाइन विकल्पों में से आमतौर पर नामित बैंक ब्रांचेस या फिर नगर पालिका कार्यालय में पेमेंट का ऑप्शन होता है।
यहां मिल जाएगी जानकारी
ऐसे में आपको 99 acres रजिस्ट्रेशन और लॉगिन प्रक्रिया के साथ-साथ हरियाणा प्रॉपर्टी टैक्स के ऑनलाइन पेमेंट के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। हम आपकी जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में अर्बन लोकल बॉडीज निदेशालय शहरी प्रशासन की रीड है। इसका काम हरियाणा में अर्बन लोकल बॉडीज के कामकाज को आसान बनाना है।