WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Haryana New Flyover Update: करनाल जिले में बनेगा नया फ्लाईओवर, लोगों को मिलेगा ट्रैफिक से निजात

Haryana New Flyover Update: अगर आप भी हरियाणा प्रदेश के करनाल जिले में रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। जल्द ही शहर वासियों को ट्रैफिक से छुटकारा मिल जाएगा। करनाल में रहने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए शहर के बीचो-बीच 4 किलोमीटर लंबे फ्लावर का निर्माण करवाया जाएगा, आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले है।

122 करोड़ रूपये होगे खर्च

करनाल जिले में बनने वाले फ्लावर पर 122 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे, इसके निर्माण से लोगों को शहर की सबसे पुरानी और अति व्यस्त सड़कों पर लगे जाम से छुटकारा मिल जाएगा। जानकारी देते हुए बताया गया कि फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में राजकीय पुस्तकालय से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मुगल कैनाल से होते हुए हरियाणा नर्सिंग होम तक 3 किलोमीटर लंबे फ्लावर का निर्माण किया जाएगा।

जल्द मिल जाएगा जाम से छुटकारा

वहीं, दूसरे चरण में 1 किलोमीटर लंबा बाल्मीकि चौक से शुरू होकर ओल्ड जीटी रोड यानी कि पुराने बस स्टैंड तक निर्माण किया जाएगा। हरियाणा में बीजेपी की सरकार है, सरकार की तरफ से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रदेश का चुहमुखी विकास हो सके। शहर के लोगों को भी ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा। अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी सबसे पहले और सही पाना चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।

हरियाणा में बीजेपी सरकार की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जा सके। हर तरफ फ्लावर का निर्माण किया जा रहा है जिससे कि ट्रैफिक की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल सके। अब जल्द ही करनाल के लोगों को भी जाम से छुटकारा मिल जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment


exit