Haryana Holiday Calendar 2025: आज की यह खबर सुनकर हरियाणा प्रदेश में रह रहे बच्चे काफी खुश होने वाले हैं। बता दे कि हरियाणा सरकार की तरफ से साल 2025 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है, इसमें जानकारी देते हुए बताया गया कि साल 2025 में कुल 56 दिन छुट्टियां रहने वाली है जिसमें 25 गजटेड छुट्टियां, 9 पब्लिक और 14 रिस्ट्रिक्टिव छुट्टियां शामिल है। आज हम आपको इन्हीं के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है।
हरियाणा सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर
हरियाणा सरकार की तरफ से जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार 56 छुट्टियों को इसमें शामिल किया गया है, इसके साथ ही 104 दिन की अन्य छुट्टियां भी रहने वाली है। जिसमें 52 शनिवार और 52 रविवार शामिल है, हरियाणा सरकार की तरफ से जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार 6 जनवरी, 12 फरवरी, 26 फरवरी, 14 मार्च, 31 मार्च, 10 अप्रैल, 14 अप्रैल, 29 अप्रैल, 30 अप्रैल, 29 मई, 11 जून, 31 जुलाई, 15 अगस्त, 22 सितंबर, 23 सितंबर, 2 अक्टूबर, 7 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 22 अक्टूबर, 5 नवंबर और 25 दिसंबर को छुट्टी रहेगी।
छुट्टियों से जुडी बडी अपडेट
- इसके अलावा चार सरकारी छुट्टियां ऐसी भी शामिल है जिस दिन रविवार पड़ रहा है। इनमे रिपब्लिक डे, बसंत पंचमी, शहीदी दिवस और रामनवमी शामिल है।
- अगर आप इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज को फॉलो भी कर सकते हैं। हम आपको इस प्रकार की खबरों के बारे में सबसे पहले जानकारी देते हैं। जल्द ही हरियाणा में सर्दी की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी।
- हरियाणा में सर्दी की छुट्टियां 1 जनवरी से शुरू हो रही है, जो 15 जनवरी तक जा रहने वाली है। विद्यार्थी इसका पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।