WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

DA Hike Latest Update 2025: नए साल पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात, डीए मे होगी इतनी वृद्धि

DA Hike Latest Update 2025: साल 2024 अब समाप्ति की ओर है, जल्द ही साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है, आज की इस खबर में हम आपको इसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जैसा की आपको पता है कि केंद्र सरकार की तरफ से साल में दो बार DA की दरों में संशोधन किया जाता है।

जल्द मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

खबरें सामने आ रही है कि नए साल की शुरुआत में ही केंद्र कर्मचारियों को सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। DA की दरों में तीन परसेंट तक की वृद्धि तय माना जा रहा है, जिसके बाद यह बढ़कर 53 परसेंट से 56% तक हो जाएगा। फरवरी महीने में पेश होने वाले बजट में 18 महीने के DA एरियर पर भी केंद्र सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है, इस प्रकार की कई खबरें भी इन दोनों वायरल हो रही है।

डीए मे होगी 3% की वृद्धि

केंद्र सरकार की तरफ से साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों को और पेंशनरों को DA/DR की दरों में जनवरी व जुलाई में संशोधन किया जाता है। यह संशोधन AICPI इंडेक्स के छमाई आंकड़ों पर निर्भर करता है। अभी नवंबर और दिसंबर महीने के आंकड़े आने बाकी है, अक्टूबर तक के आंकड़े 144.5 है। केंद्र सरकार के इस फैसले का 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है।

कब होगा ऐलान

उम्मीद की जा रही है कि सातवें वेतन आयोग के तहत इसका ऐलान फरवरी या फिर मार्च के महीने में किया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों को हमेशा ही DA में वृद्धि का बड़ा इंतजार रहता है, केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार की तरफ से भी इसमें वृद्धि को लेकर बड़ा ऐलान किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment


exit