Haryana Cabinet Decision February: हरियाणा सरकार की तरफ से आढ़तियों को बड़ी राहत प्रदान की गई है जानकारी देते हुए बताया गया कि रबी खरीद सीजन 2024- 25 में नमी की वजह से टोल में कमी हुई थी। अब इस नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें प्रतिपूर्ति राशि प्रदान करने को लेकर बड़ा फैसला किया गया है, इसके लिए राज्य सरकार कुल 3 करोड़ 9 लाख 95 हजार 541 रूपये की राशि वहन करने वाली है।
कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट की जरूरी मीटिंग हुई। इस बैठक में ही किसानों को बड़ी राहत देने का बड़ा फैसला लिया गया। जानकारी देते हुए बताया गया कि कुल राशि में से 77 लाख 22 हजार 10 रूपये खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की तरफ से वहन किए जाएंगे। अब सरकार की तरफ से इस बड़े नुकसान की भरपाई की जाएगी।
बढ़ेगा खर्च
इसके अलावा 1 करोड़ 71 लाख 16 हजार 926 रूपये की राशि हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड की तरफ से वहन की जाएगी। अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं। हरियाणा सरकार के इस बड़े फैसले से खर्च भी बढ़ने वाला है।