Karj Mukti Ke Upay: अगर आप भी कर्ज से परेशान हो चुके हैं, तो आज की यह सफर आपके लिए है। कई बार आर्थिक बैलेंस बिगड़ने की वजह से हमें कर्ज लेना पड़ता है। इनकम से ज्यादा खर्च होने के कारण भी व्यक्ति को कर्ज लेना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में कर्ज से छुटकारा पाने के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
कर्ज से छुटकारा दिलाने के कुछ शानदार उपाय
- वास्तु शास्त्र के अनुसार कर्ज से छुटकारा पाने के लिए शनिवार को सुबह-शाम पीपल के पेड़ की उपासना करना काफी अच्छा माना जाता है, साथ ही आपको चौमुखी दीपक जलाना चाहिए और पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए।
- कर्ज लौटाने के लिए मंगलवार का दिन काफी अच्छा माना जाता है, कहा जाता है कि इस दिन कर्ज लौटाने से व्यक्ति को काफी जल्दी कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर या दुकान के उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की प्रतिमा रखते हैं और हर दिन विधि- विधान तरीके से उनकी पूजा अर्चना करते हैं, तो इससे भी धन लाभ के योग बनते हैं आप पर कर्ज ज्यादा समय तक नहीं रहता अर्थात आपको जल्द ही उससे छुटकारा मिल जाता है।
- घर के दक्षिण- पूर्व दिशा में दोष की वजह से भी कर्ज चुकाने में परेशानी हो सकती है, ऐसे में आपको इस दिशा में भूलकर भी रसोई नहीं बननी चाहिए। अग्नि, बिजली संबंधित उपकरण यहां पर रखना चाहिए।
- अगर आप भी चाहते हैं कि आप पर ज्यादा समय तक कर्जा ना रहे, तो आप अपने घर या दुकान में तिजोरी को उत्तर दिशा में रख सकते हैं। इस दिशा में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।