CBSE Board Exam Admit Card 2025: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही है। अब विद्यार्थी एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, आज हम आपको इसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले है। उम्मीद की जा रही है कि दो सप्ताह पहले यानी कि जनवरी महीने के लास्ट में हॉल टिकट या एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।
15 फरवरी से शुरू बोर्ड की परीक्षाएं
जनवरी महीने के लास्ट में एडमिट कार्ड cbse.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। बोर्ड की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि साल 2025 में लगभग 44 लाख विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं के परीक्षाओं में शामिल होंगे। दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हो रही है पहला एग्जाम इंग्लिश का है।
इसी दिन 12वीं की परीक्षाएं भी शुरू हो रही है। आज हम आपको पिछले 4 सालों के एडमिट कार्ड की डिटेल के बारे में जानकारी देने वाले हैं कि एडमिट कार्ड कब जारी किए गए थे। 2021 में 9 नवंबर को, 2022 में 16 अप्रैल को, 2023 में 8 फरवरी को, 2024 में 5 फरवरी को।
इस प्रकार डाउनलोड करे एडमिट कार्ड
- इसके लिए सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई दे जाएगा, अब आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर करनी है।
- इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर शो हो जाएगा, आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।