Kache Karmchari Haryana News Today: हरियाणा सरकार ने नए साल पर कच्चे कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। अब हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की छटनी का दौर शुरू हो गया है, आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। मुख्य सचिव द्वारा भी विभागों को लेटर लिखकर जानकारी मांगी गई है। हरियाणा सरकार की तरफ से सभी विभागों/ बोर्ड/ निगमनो से आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत लगे ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों की सही-सही जानकारी मांगी गई है।
कच्चे कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर
मुख्य सचिव ने अफसर से पूछा है कि कितने कर्मचारी हटाए गए हैं और कितने की जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत कवर होती हैं, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी और ग्रुप डी के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया था, उनकी नियुक्ति के बाद भी अस्थाई तौर पर लगे कर्मचारियों की छंटनी का काम शुरू कर दिया गया है। इसी बीच मुख्य सचिव विवेक जोशी की तरफ से सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया गया है।
20 हजार कर्मचारियों की भर्ती
मुख्य सचिव ने सभी प्रबंध निदेशको, मुख्य प्रशासकों, मंडल आयुक्त, रजिस्टर हाई कोर्ट और जिला उपयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि उनके विभागों में जो भी कर्मचारी ग्रुप सी और ग्रुप डी के आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत लगे हुए और नियुक्ति के बाद हटाई गए है उनकी पद अनुसार सूचना जल्द से जल्द भेजी जाए। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत करीब 20000 भर्तियां की है।
एक्शन मोड मे सरकार
अब नियमित भर्ती होने पर ग्रुप सी और डी के उन कर्मचारियों को हटाने के आदेश दिए गए हैं, जहां नियमित नए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। ऐसे में अब कच्चे कर्मचारियों की नौकरी पर भी तलवार लटक गई है, सरकार इस मामले को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है। काफी विचार विमर्श करने के बाद ही इस पर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।